राष्ट्रवाणी: Bilaspur News Update : बिलासपुर. सरकंडा क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महेश कुमार साहू उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीन दिन के भीतर स्कूटी और बाइक में आग लगाने की दो वारदातों का खुलासा किया है. पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया. बताया गया कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने बाइक में आग लगा दी. आरोपी के पास से गजनी और पेचकस भी बरामद किया गया है. बिलासपुर. रेलवे कॉपर केबल चोरी के मामले में RPF ने दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में 10 चोर और 7 रिसीवर समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 4 स्कूटर जब्त किए गए हैं. पूछताछ में चोरी का माल दिल्ली ले जाकर चांदनी चौक की कबाड़ मंडी में बेचने की जानकारी सामने आई है. मामले में RPF की जांच जारी है. बिलासपुर. बिलासपुर रेल मंडल में 48 घंटे तक चले महा टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 47 ट्रेनों की जांच की गई. इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 733 यात्री पकड़े गए. रेलवे ने इन मामलों में 6.70 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला. अभियान में बिना टिकट यात्रा के 601 और बिना बुक लगेज के 59 मामले सामने आए. बिलासपुर. मस्तूरी थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक के साथ मारपीट और पैसे लेने का आरोप सामने आया है. शिकायत में थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर 5 हजार रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है, जिसमें 2 हजार रुपये नगद और 3 हजार रुपये ऑनलाइन लेने की बात कही गई है. पीड़ित ने गाड़ी में तोड़फोड़ और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं. मामले में मस्तूरी टीआई सलीम खाखा को हटा दिया गया है. बिलासपुर. रेलवे स्टेशन के महिला AC वेटिंग रूम के बाथरूम में एक महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में GRP ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया था. आरोपी की पहचान जांजगीर-चांपा निवासी सुरेश कुमार साहू के रूप में हुई है. GRP ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिलासपुर. मोपका चौकी पुलिस ने NTPC में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में सुमित केवट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अलग-अलग लोगों से कुल 2.13 लाख रुपये लेने की शिकायत सामने आई है. एक प्रार्थी से 34 हजार रुपये लेकर ITI और स्कूली प्रमाण पत्र लेने का भी आरोप है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत कार्रवाई की है. रायगढ़. कबीर चौक इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बन रही 3 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की जान चली गई. मरने वाले मजदूर का नाम गंगाराम निराला बताया जा रहा है, जो सारंगढ़ के कोसीर का रहने वाला था. गंगाराम पिछले कुछ सालों से रायगढ़ में ही ठेकेदार बी एन साव के पास राजमिस्त्री का काम कर रहा था. सोमवार की दोपहर जब वह बिल्डिंग में काम कर रहा था, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे नीचे आ गिरा. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद गंगाराम के शव को मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवाया गया है. वहां काम कर रहे बाकी मजदूरों ने बताया कि हादसे के वक्त गंगाराम ने कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं पहना था. बिना किसी सेफ्टी के इतनी ऊंचाई पर काम करना इस दर्दनाक हादसे की वजह बना. डभरा. कॉलेज मोड़ डभरा से छपोरा तक करीब 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित मुख्य मार्ग बरसात में जगह-जगह खराब हो गया है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर डामरीकरण उखड़ने लगा है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी और पर्याप्त निगरानी नहीं होने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री और निर्धारित मापदंडों का पालन किया गया होता, तो पहली बरसात में ही सड़क की ऐसी स्थिति नहीं होती. ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क का मौके पर निरीक्षण कर गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. उन्होंने दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पहली बरसात में सड़क की बदहाली ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. रायगढ़. रामभांठा इलाके में पुराने बस डिपो के पास मंगलवार की सुबह 16 साल के किशोर का शव मिला. मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है. वह बीती रात चक्रधर समारोह देखने के लिए घर से निकला था. पुलिस मामले की जांच बहुत ही बारीकी से कर रही है. मूल रूप से यह परिवार लैलूंगा के घटगांव का रहने वाला है. पिछले कुछ सालों से परिवार रायगढ़ में रहकर मजदूरी कर रहा है. किशोर के पिता शिवलाल चौहान पेशे से राजमिस्त्री हैं. उन्होंने बताया कि धनुर्जय उनका इकलौता बेटा था और उसकी 3 बहनें हैं. परिवार में अभी मातम का माहौल है. धनुर्जय राजीव नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में 10वीं का छात्र था. वह पिछले 2 महीने से कोतरारोड स्थित नेक्सा शोरूम में काम कर रहा था. रात में उसके नहीं लौटने पर पिता सुबह तक फोन लगाते रहे. घंटी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठा. सुबह अचानक उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली. शव के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं. पुलिस के अनुसार हत्या करने वाला मुख्य आरोपी भी नाबालिग है. उसने रात में ही मोहल्ले में हत्या की बात कबूली थी. आशंका है कि नशे में विवाद के बाद हत्या हुई है. पुलिस 3 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सुराग जुटाए हैं. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है. ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी. बिलासपुर. सिरगिट्टी पुलिस ने अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नयापारा, गणेश नगर, तिफरा समेत अन्य चिन्हांकित स्थानों पर कार्रवाई की. आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने सभी को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है. बिलासपुर. आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की परेड कराई गई. इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों के सभी चिन्हित बदमाशों को थानों में तलब कर उनके वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई और उन्हें सख्त हिदायत दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को स्पष्ट रूप से समझाया कि आगामी गणेश पूजा, नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति, विवाद, मारपीट या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी को अपने-अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई. पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार त्योहारों के दौरान जुलूस, धार्मिक आयोजन और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version