राष्ट्रवाणी: सत्यपाल सिंह राजपूत, रायपुर। 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आयोजन 16 एवं 17 सितंबर को नवा रायपुर अटल नगर में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा।

सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया है कि यह सम्मेलन देश के अलग-अलग राज्यों में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता रहा है। इसके पूर्व वर्ष 2014 में भी छत्तीसगढ़ में यह प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन किया गया था।

देशभर से विभिन्न राज्यों के पधारे राज्य निर्वाचन आयुक्तगण इस सम्मेलन में स्थानीय लोकतंत्र विशेषकर त्रिस्तरीय पंचायतों व नगरीय निकायों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी, विश्वसनीय एवं सहभागी बनाने के लिए निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन में लोकतांत्रिक निर्वाचन विषय से जुड़े प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी, अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे।

अजय सिंह ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, हैदराबाद एवं भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड, बेंगलूरु के ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के विषय विशेषज्ञ भी सम्मेलन में अपने संस्थानों की अद्यतन तकनीकी जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version