राष्ट्रवाणी: बिलासपुर नेवस उपदाते : बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने बेसिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीट प्रणाली को और मजबूत किया है. एसएसपी रजनेश सिंह ने 48 नई बीट मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. नई व्यवस्था के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रभारी 24 घंटे शिफ्टवार सक्रिय रहेंगे. वहीं प्रत्येक बीट में आपराधिक, सामाजिक, सांप्रदायिक और राजनीतिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे. इसके अलावा नवागंतुकों, किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित निगरानी की जाएगी. जुआ, सट्टा, नशाखोरी, तस्करी, चोरी, लूट, चेन स्नैचिंग और गुंडागर्दी जैसी गतिविधियों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा. बीट वाहनों को वायरलेस, सायरन और फ्लैश लाइट से लैस किया गया है, जबकि जनसंपर्क बढ़ाने और सामुदायिक पुलिसिंग को भी प्राथमिकता दी जाएगी. प्रत्येक बीट में बीट रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर सूची, किरायेदार सत्यापन और शिकायत रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा. बिलासपुर. बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना पुलिस ने क्षेत्र में अड्डेबाजी कर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लिया. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशाखोरी, मारपीट, अड्डेबाजी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके. चकरभाठा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्हा द्वारा अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं से प्राप्त चंदे एवं सहयोग राशि में कथित वित्तीय अनियमितताओं और चोरी के विरोध में 26 जुलाई को नगर पालिका परिषद बोदरी में पदयात्रा आयोजित की जाएगी. यह पदयात्रा बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में निकाली जाएगी. पदयात्रा दोपहर 3 बजे हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग मार्केट होते हुए राम मंदिर तक पहुंचेगी. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्हा ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उक्त जानकारी नगर पालिका परिषद बोदरी के मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र कौशिक ने दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा में आकाशीय बिजली मौत बनकर गिरी. कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी के समीप सलोरा गांव में गाज गिरने से खेत में काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बहोरन पाटले, लक्ष्मी चंद पाटले और श्याम साहू के रूप में हुई. गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, दिन में हल्की बारिश के बीच खेत में काम चल रहा था. एकाएक शाम को तेज गरज-चमक के साथ गाज गिरी. किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. खेत और आसपास मौजूद सभी लोगों की आंख चौंधिया गई. कई इधर-उधर गिर गए.
Trending
- जगदलपुर: शहर से तीन किलोमीटर दूर पहुंचा तेंदुआ, एनएच 63 पर आड़ावाल में सीसीटीवी में दिखा – राष्ट्रवाणी
- मक्कार शब्द पर भड़के इंजीनियर, मांगी सार्वजनिक माफी: बिलासपुर महापौर और निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन – राष्ट्रवाणी
- मामा-मामी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या: परिजनों के बयान से हुआ बड़ा खुलासा – राष्ट्रवाणी
- युवक की आत्महत्या के मामले में मामा-मामी गिरफ्तार, खुद के पैसे मांगने पर दी थी रेप केस में फंसाने की धमकी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: डैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी

