बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) लिमिटेड के संयंत्र में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी के संयंत्र में एयर प्री फिल्टर के प्लेटफार्म के गिरने से मजदूर श्याम साहू (27) की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायल चार अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीपत थाने के प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि आज जब मजदूर काम कर रहे थे तब प्लांट के यूनिट पांच में एयर प्री फिल्टर का प्लेटफार्म गिर गया. इससे पांच मजदूर घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद संयंत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों ने घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान साहू की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया था.

सतपथी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में तथा तीन अन्य मजदूरों को शहर के छत्तीसगढ़ आयुर्वज्ञिान संस्थान (सिम्स) में भर्ती कराया गया है. एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी पीआर भारती ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version