बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर से लोको पायलट समेत 11 लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि प्रशासन ने की है। वहीं 15-20 लोग घायल हुए हैं। रात 3 बजे तक शवों को निकालने का काम चला है। हैवी क्रेन से मेमू ट्रेन को ट्रैक से हटाया गया। अब रेल यातायात पूरी तरह से बहाल हो गई है।

यह हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है। इस हादसे में एक बच्चे को बोगी से सुरक्षित निकाला गया है। बच्चे की हालत गंभीर है, जिसका रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे का नाम तोरवा निवासी ऋषि यादव बताया जा रहा है। वहीं इस घटना में बच्चे ऋषि के माता-पिता अर्जुन यादव और शीला यादव की मौत हो गई है।

रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version