नयी दिल्ली. प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि मशहूर पॉप गायिका बियॉन्से के लिए कपड़े डिजाइन करना एक अद्भुत अनुभव रहा है. पॉप गायिका बियॉन्से ने अपने ‘काउबॉय कार्टर टूर’ के तहत पेरिस में 21 जून को अंतिम शो के दौरान ‘कस्टम-मेड सीक्विन्ड चैप्स’ और ‘बॉडीसूट’ पहना था. इस संगीत समारोह के दौरान उनके पति एवं रैपर जे-ज़ेड ने बियॉन्से के साथ मिलकर गाना गाया. मशूहर गीत ‘ब्यूटीफुल लायर’ की गायिका ने काले रंग की हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था.

मल्होत्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर सोमवार शाम को इस संगीत कार्यक्रम की कई तस्वीरें साझा की थीं. डिजाइनर मल्होत्रा (58) ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारतीय डिज़ाइन वैश्विक पॉप संगीत कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने बियॉन्से के सह कलाकारों के लिए भी कपड़े डिज़ाइन किए थे.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”बियॉन्से के काउबॉय कार्टर टूर के लिए कपड़े डिजाइन करना, उनके लिए कस्टम सेक्विन चैप्स और बॉडीसूट बनाना. साथ ही उनके सह कलाकारों के लिए चैप्स बनाना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है. बियॉन्से के पेरिस में हुए अंतिम कार्यक्रम में उनके पति एवं रैपर जे-ज़ेड साथ में थे. दोनों को एक साथ प्रस्तुति देते हुए देखना अविस्मरणीय ऐतिहासिक क्षण था. इस तरह के वैश्विक पॉप संगीत कार्यक्रम में भारतीय डिजाइन को सबसे आगे देखना वाकई खास है. संगीत और फैशन के इस पल का हिस्सा बनकर खुश हूं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version