राष्ट्रवाणी: भाजपा Councillor Resignation News/Image Credit: एआई दरअसल, नगर पंचायत पुसौर में भाजपा बहुमत में है और अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज है। नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपति के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से पार्षद एकजुट हो गए हैं। गुरुवार को अचानक 8 पार्षदों का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसमें विकास कार्य नहीं होने से नाराजगी जताते हुए सभी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही थी।

इस मामले में पार्टी के पार्षदों का बयान भी मीडिया के सामने आया था। अब घटना के 24 घंटे के बाद भाजपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी 8 पार्षदों को नोटिस जारी किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुंधर दीवान की ओर से जारी किए गए नोटिस में सभी पार्षदों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

इधर मामले में कांग्रेस सवाल उठा रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में पार्षद अपनीही पार्टी से नाराज चलरहे हैं। और नाराजगी की वजह विकास कार्य न होना है।

कांग्रेस कार्यकाल में पुसौर नगर पंचायत में चौमुखी विकास हुआ था। अपनी ही पार्टी के खिलाफ पार्षदों का मोर्चा खोलना यह बताता है कि भाजपा सिर्फ आंकड़े बाजी कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि इस्तीफा देने वाले तमाम पार्षद कांग्रेस के संपर्क में है।

आने वाले समय में वे कांग्रेस प्रवेश कर सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version