राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: डीजे नहीं बजाने की बात को लेकर युवकों ने रास्ता रोककर चाकू और डंडे से मारपीट कर दी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो के पास की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और डंडा जब्त किया है।

दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि ग्राम पौंसरा निवासी आयुष रजक ने रविवार को कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शनिवार की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी आकाश, आशीष रजक और बोड्डा के साथ बिरकोना से डीजे को मजदा वाहन में लोड कर गांव लौट रहा था।

जलसो के पास ग्राम जलसो निवासी पिंटू वर्मा अपने साथी दुर्गेश गोंड, राहुल वर्मा और राहुल गोंड के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपित ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने के बाद वे डीजे बजाने के लिए कहने लगे। आयुष और उसके साथियों ने डीजे बजाने से मना किया तो पिंटू वर्मा ने चाकू से हमला कर दिया।

वहीं अन्य युवकों ने डंडे और स्टिक से मारपीट की। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिंटू वर्मा (19) और दुर्गेश कुमार गोंड (20) दोनों निवासी जलसो भूरीभाटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू और डंडा बरामद किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version