बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पुलिस ने लगभग छह करोड़ रुपये कीमत का तकरीबन 1200 किलोग्राम गांजा जब्त कर इस बाबत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 1198.460 किलो गांजा बरामद किया और इस इस मामले में उत्तर प्रदेश निवासी अमरीश कुमार (23), अम्बरीश कुमार पटेल (33) और मनीष कुमार (20) को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है.

अधिकारियों ने बताया कि बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा पर धनवार गांव के करीब एक ट्रक से गांजे की तस्करी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली तो एक ट्रक में नारियल की भूसी के पीछे 40 बोरी गांजा बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि गांजा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. तस्करों ने जानकारी दी कि वे गांजे को ओडिशा से राजस्थान लेकर जा रहे थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version