दुर्ग जिले को मिले 6 निरीक्षक

राष्ट्रवाणी, 17 जून। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्यभर में पदस्थ 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का तबादला किया गया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दुर्ग जिले को 6 निरीक्षक मिले हैं।

पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी आदेश में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को मैदानी जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कई अधिकारियों को रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, बालोद, कोरबा, रायगढ़ और अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में दुर्ग जिले को भी कई नए निरीक्षक मिले हैं। आदेश के मुताबिक रविशंकर ध्रुव (कांकेर से दुर्ग), लक्ष्मण केंवट (कांकेर से दुर्ग), दिलेश्वर चंद्रवंशी (कांकेर से दुर्ग), हुलालाल चंद्राकर (बीजापुर से दुर्ग), भीषण पिट्टा (नारायणपुर से दुर्ग) और धनराम ओझे (नारायणपुर से दुर्ग) को दुर्ग जिले में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा कुछ अधिकारियों को रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बलौदाबाजार-भाटापारा जैसे जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

इस बड़े फेरबदल को पुलिस विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version