Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»बम की धमकी के बाद बर्मिंघम-दिल्ली उड़ान को रियाद में उतारा गया : एअर इंडिया
Business

बम की धमकी के बाद बर्मिंघम-दिल्ली उड़ान को रियाद में उतारा गया : एअर इंडिया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बम की धमकी के बाद बर्मिंघम-दिल्ली उड़ान को रियाद में उतारा गया : एअर इंडिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/अहमदाबाद. बर्मिंघम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान को शनिवार को बम की धमकी मिलने के बाद उसका मार्ग परिर्वितत कर सऊदी अरब के रियाद शहर में सुरक्षित उतारा गया. रविवार को एक बयान में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को रियाद से उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. एयरलाइन ने परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से कम कर दिया है.

एअर इंडिया ने कहा, ”र्बिमंघम से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआई114 को बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे रियाद की ओर मोड़ दिया गया, जहां उसे सुरक्षित तरीके से उतारा गया और सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई. सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और उनके होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है.” एयरलाइन ने बताया कि 12 जून को अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बाद उसने स्वैच्छिक रूप से उड़ानों से पहले सुरक्षा जांच को बढ़ाया है और संचालन की स्थिरता बनाए रखने के लिए अस्थायी रूप से कुछ सेवाएं घटाई गई हैं.

एयरलाइन ने कहा, ”पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद रहने, यूरोप और पूर्वी एशिया के कई हवाई अड्डों पर रात में कफ्र्यू लागू होने, हवाई यातायात में भीड़ और कुछ अप्रत्याशित परिचालन समस्याओं जैसे बाहरी कारकों के कारण कुछ उड़ानों में देरी होती है या उन्हें रद्द भी करना पड़ता है.” एयरलाइन ने यह भी बताया कि कभी-कभी कुछ चुनौतियों के कारण अंतिम समय में व्यवधान उत्पन्न हो जाते हैं.

एअर इंडिया विमान दुर्घटना: मलबे को अहमदाबाद में हवाई अड्डा परिसर में ले जाया जा रहा

अहमदाबाद में 12 जून को एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के मलबे को गुजरात पुलिस ने हवाई अड्डे परिसर में ले जाना शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुआ विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर में छात्रावास परिसर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी.

एक अधिकारी ने बताया कि मलबे को दुर्घटनास्थल से गुजरात राज्य विमानन अवसंरचना कंपनी लिमिटेड (जीयूजेएसएआईएल) की इमारत में ले जाया जा रहा है जो हवाई अड्डे के परिसर में है और इसे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की निगरानी में रखा जाएगा.

संयुक्त पुलिस आयुक्त, सेक्टर-दो, जयपालसिंह राठौर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हमने यहां दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान के मलबे को आज से जीयूजेएसएआईएल की इमारत में ले जाना शुरू कर दिया है.” उन्होंने कहा, ”पूरे मलबे को स्थानांतरित करने में 48 से 72 घंटे लगेंगे.” अधिकारी ने कहा, ”मलबा एएआईबी के कब्जे में रहेगा जो विमान दुर्घटना की जांच कर रहा है.” एएआईबी के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) विमान दुर्घटना की अंतरराष्ट्रीय जांच का नेतृत्व कर रहा है.
अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना में मारे गए लोगों में से कम से कम 247 लोगों की अब तक डीएनए नमूने के मिलान के माध्यम से पहचान की गई है और 232 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबुमराह को पांच विकेट, इंग्लैंड 465 रन पर आउट
Next Article ‘दृश्यम 3’ अक्टूबर में होगी रिलीज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.