रायपुर. राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कांकेर जिला प्रशासन द्वारा ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ अभियान के तहत पंखाजूर एवं भानुप्रतापपुर क्षेत्र में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लघंन पाये जाने, जैसे अखबारी कागज का उपयोग, बासी खाद्य पदार्थों का उपयोग, पिलाये जाने वाले पानी की जांच, वेज-नॉनवेज का एक ही कण्टेनर में रखरखाव, खाद्य पदार्थो की अस्वच्छ हैंडलिंग इत्यादि के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई. स्ट्रीट फूड वेंडर्स, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल संचालकों के साथ ही आम लोगों को भी सुरक्षित खाद्य पदार्थो के बारे में जानकारी दी गई. खाद्य नमूना के रूप में 6 सेम्पल जांच तथा चलित प्रयोगशाला के द्वारा 55 से अधिक नमूने लिए गए.

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चलित प्रयोगशाला वाहन के द्वारा प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनता व खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है. ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ अभियान के तहत जिले की विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान कुछ फर्मों से अवमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया तथा जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पायी गईं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version