राष्ट्रवाणी: रणबीर पुष्प ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के ‘अग्नि साक्षी’ के सेट पर पनपते रोमांस का खुलासा किया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर स्क्रीन राइटर, उपन्यासकार, अभिनेता और फिल्म निर्देशक रणबीर पुष्प (Ranbir Pushp) ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) की लव लाइफ को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है।

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने अग्नि साक्षी के सेट पर उनके पनपते रोमांस को लेकर चर्चा की। रणबीर पुष्प ने बताया कि नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला उस दौरान प्यार में थे। रणबीर पुष्प ने कहा,’हां ये हुआ है, अब इसको रोमांस कहे या दोस्ती, ये तो भगवान जाने।

लेकिन दोनों करीब थे। आपस में समझ थी। सीन में चर्चा करके करते थे और परफॉर्मेंस स्क्रीन पर नजर आती थी।’ सिद्धार्थ कनन ने आगे पूछा- दोस्ती गहरी थी?

इस पर रणबीर पुष्प ने कहा बिल्कुल थी। सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा कि क्या उन्हें कभी ऐसा लगा कि नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के बीच की केमिस्ट्री दोस्ती से कहीं अधिक थी। रणबीर पुष्प ने कहा,’नहीं, कभी नहीं।

मैंने उस तारीक से कभी सोचा नहीं। दोस्ती और समझ थी। और सीन पर चर्चा करते थे।

इसे ज्यादा ख्याल भी नहीं आया मुझसे कभी। बाद में सुनने में आई, पेपर्स में ये बातें आईं, पढ़ने को भी मिला, पर मैंने कभी ऑब्जर्व नहीं किया। मेरी सीन से ज्यादा मतलब होता था।

आए काम किया सीन हो गया, बस।’ साल 1996 में बनी इस फिल्म का निर्देशन पार्थो घोष ने किया था। कहानी सूरज कपूर (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी शिवंगी (मनीषा कोइराला) से होती है। शिवांगी का पास्ट बहुत रहस्मय है।

कहानी में तब हंगामा मच जाता है जब एक जुनूनी और हिंसक व्यक्ति, विश्वनाथ (नाना पाटेकर), सामने आता है और दावा करता है कि शिवंगी वास्तव में उसकी लापता पत्नी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version