राष्ट्रवाणी: भारत 12-13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो भारत का चौथा कार्यकाल होगा। इस संगठन में …और पढ़ें BRICS Summit 2026: ब्रिक्स में चीन 20.85 ट्रिलियन डॉलर के साथ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। भारत 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत 4.15 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ ब्रिक्स में दूसरे स्थान पर। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। ब्रिक्स देशों की अध्यक्षता के तौर पर भारत का चौथा कार्यकाल है। यानी इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS SUMMIT) की अध्यक्षता कर चुका है। इस संगठन की शुरुआत में 4 देश थे, समय के साथ इसमें और भी देश जुड़ते गए। और मौजूदा समय में ब्रिक्स में 11 देश शामिल है। इसके साथ इसमें 10 देश ब्रिक्स के साथ पार्टनर के तौर पर जुड़े हैं।फुल टाइम और पार्टनर देशों को मिलाकर देखें तो इस संगठन में कुल 21 देश हैं। ब्रिक्स देशों की जनसंख्या वैश्विक जनसंख्या का कुल 49.5% और अगर जीडीपी यानी अर्थव्यवस्था की बात करें तो ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्था वैश्विक जीडीपी का 40% है। इसके अलावा अगर व्यापार की बात करें तो वैश्विक व्यापार में ब्रिक्स देशों के ट्रेड का प्रतिशत 26 फीसदी है। यह संगठन को यूरोप और अमेरिका के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। यही कारण है कि ट्रंप कई बार BRICS का विरोध करते रहते हैं। वह नहीं चाहते कि BRICS देश अपनी अलग करेंसी लाए और उसी करेंसी में ट्रेड करें। आपने इतना तो जान लिया कि ब्रिक्स देशों की वैश्विक अर्थव्यवस्था में क्या हैसियत है और इससे 11 फुल टाइम मेंबर्स में जीडीपी के लिहाज से कौन सबसे ज्यादा पावरफुल है, और भारत का क्या नंबर है? आइए जानते हैं कि आखिर BRICS देशों की अर्थव्यवस्था का सिकंदर कौन है? ब्रिक्स देशों के फुल टाइम 11 देशों में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की है। चीन की जीडीपी 20.85 ट्रिलियन डॉलर है। यह भारत की जीडीपी से लगभग 5 गुना है। ऐसे में चीन को इस संगठन का सिकंदर कहा जा सकता है। चीन की जितनी जीडीपी है उतनी जीडीपी अन्य 10 फुल टाइम ब्रिक्स देशों की मिलाकर भी नहीं है। ब्रिक्स देशों में सबसे बड़ी जीडीपी चीन की है। इसके बाद भारत का नंबर आता है। यानी भारत ब्रिक्स देशों में दूसरी सबसे बड़ी जीडीपी है। वहीं, वैश्विक स्तर पर भारत जीडीपी के मामले में 6वें नंबर पर है। भारत की जीडीपी 4.15 ट्रिलियन डॉलर है। यह चीन के 20.85 ट्रिलियन डॉलर से 16.7 ट्रिलियन डॉलर है। और इस लिस्ट में तीसरा नंबर रूस का आता है। रूस की जीडीपी $2.66 ट्रिलियन डॉलर है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version