राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी में शिवनाथ नदी में दो बच्चे नदी में नहाने उतरे, लेकिन तेज बहाव में बह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलगांव थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद शुक्रवार को शाम 6 बजे तक सर्च किया गया, लेकिन शनिवार को सुबह सदरफ के सर्च अभियान में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, दुर्ग के उरला के रहने वाले आठ दोस्त शुक्रवार दोपहर जन्मदिन मनाने शिवनाथ नदी पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे 14 वर्षीय रेहान खान और 12 वर्षीय आरव नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी और तेज बहाव में आकर बह गए। नदी किनारे मौजूद एक साथी ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सका। इसके बाद बच्चों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी है। शनिवार सुबह छह बजे से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे बाद घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर रेहान खान का शव बरामद कर पुलिस को सौंपा गया। आरव की तलाश अब भी जारी है।
Trending
- राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण व बंटवारा’-मंत्री वर्मा
- 2 अगस्त से 5 अगस्त तक कांग्रेस की चार दिवसीय ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’
- मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
- लगातार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, महमरा एनीकट से साढ़े 7 फीट ऊपर बह रहा पानी
- अमेरिकी विमानवाहक पोत ने वियतनाम में एक दुर्लभ पोर्ट कॉल किया – राष्ट्रवाणी
- करेले के ढेर में छिपा था कोबरा, हाथ बढ़ाते ही युवक को डसा, पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी – राष्ट्रवाणी
- लापरवाह सिस्टम! सड़क का अभाव, घायल युवक को खाट पर ढोकर एक किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण – राष्ट्रवाणी
- गलत उपयोगकर्ता नाम के कारण एक व्यक्ति को 18 महीने के लिए जेल भेज दिया गया, अदालत ने फैसला सुनाया – राष्ट्रवाणी
