राष्ट्रवाणी: अरविंद मिश्रा, बलौदाबाजार। रायपुर से गिधौरी आ रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे 19 यात्री घायल हुए। इनमें चार लोग गंभीर हैं। घटना ग्राम सकरी के पास हुई। बस रायल ट्रेवल्स की है। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस व 112 के वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम घटना की सूचना मिलते ही पहले से तैयार थी। चिकित्सकों की टीम ने तत्काल घायलों का इलाज शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, अधिकांश यात्रियों के सिर पर चोट आई है पर बड़े खतरे से बच गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा से दुरभाष पर घायलों की जानकारी ली और बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। नवपदस्थ एडिशनल एसपी खोमन सिन्हा भी जिला हाॅस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि ग्राम सकरी के पास बस दुर्घटना हुई है। लगभग 19 यात्रियों को चोट आई है। गंभीर रूप से 4 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है, अभी स्थिति नियंत्रण में है। बाकी घायलों को मामूली चोटें आई थी। इलाक के बाद सबको छुट्टी दे दी गई है। कोतवाली एएसआई सुनील खुंटे ने बताया कि ग्राम सकरी में आईटीआई के पास ट्रक व बस में टक्कर हुई है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। इलाज जारी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि ग्राम सकरी के पास अधिकतर सड़क दुर्घटना होती रहती है। स्थानीय लोगों ने इस पर रोक लगाने पुलिस प्रशासन से ठोस पहल करने की मांग उठाई है।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
