Brutality with a 16-year-old girl

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। सरपंच के भतीजे समेत 4 युवको ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के दौरान लड़की के दोस्त ने बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा नर्सरी का है। आरोपियों में विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी नाबालिग है।

दरअसल, सोमवार (1 सितंबर) की शाम नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बरगीडीह से बेलकोटा की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बेलकोटा नर्सरी के पास नाबालिग समेत चार आरोपी शराब पी रहे थे। उन्होंने लड़की को उसके दोस्त के साथ आते देखा। इसी बीच उनकी नीयत बिगड़ गई।

आरोपियों ने दोनों को रोक लिया। रास्ते में धमकाते हुए नर्सरी के सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने पहले लड़की के दोस्त को पकड़कर पीटा। चारों आरोपी मिलकर लड़की के दोस्त को नर्सरी में ही बांध दिए। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से नाबालिग से गैंगरेप किया

वारदात के बाद लड़की को छोड़कर चारों आरोपी मौके से भाग निकले। लड़की किसी तरह छूटकर घर लौटी। इसके बाद साहस जुटाकर मंगलवार को अपने परिजनों के साथ बतौली थाने पहुंची। उसने पुलिस को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों में से एक को पहचानती है। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और नामजद रिपोर्ट दर्ज की। मामला पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी बेलकोटा गांव के रहने वाले हैं। इनमें विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी खुद नाबालिग है। आरोपियों में कुनाल केरकेट्टा, बेलकोटा के सरपंच का भतीजा है।

सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। पुलिस ने गिरफ्तार कर अंबिकापुर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीन आरोपियों को जेल और नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version