राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। चयनित खिलाड़ी 20 अलग-अलग खेलों से हैं। बैडमिंटन में आकर्षी कश्यप, वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन का नाम शामिल है। वहीं आर्चरी में धर्मेश गोफने, बिंदेश्वरी मरावी, नित्या धुर्वे, भरत कुमार यादव और आरती मसराम को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है। वर्ष 2016 से प्रदेशभर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा मिलने का इंतजार कर रहे थे। पात्र खिलाड़ियों के नामों की सूची राजपत्र में प्रकाशित की गई है। उत्कृष्ट खिलाड़ी चयन के लिए वर्ष 2018-19 और 2019-20 में खेल विभाग को कुल 783 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें वर्ष 2018-19 में 344 और वर्ष 2019-20 में 439 आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी के बाद कुल 651 खिलाड़ियों के आवेदन स्क्रूटनी के लिए पात्र पाए गए। खेल विभाग ने इनमें से करीब 200 खिलाड़ियों को पात्र माना था, लेकिन उच्चस्तरीय समिति की अंतिम समीक्षा के बाद 20 अलग-अलग खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों के दो प्रतिशत पद उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। लंबे समय से उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा नहीं मिलने के कारण इन आरक्षित पदों पर नियुक्तियां प्रभावित हो रही थीं। धर्मेश गोफने, बिंदेश्वरी मरावी, नित्या धुर्वे, भरत कुमार यादव, आरती मसराम। वेंकट गौरव प्रसाद, जूही देवांगन, आकर्षी कश्यप। स्वाति विश्वकर्मा, वी. जानसन सोलोमन, अनुप चौधरी, अनुराग चौधरी। रुपेश दास, बोर्निता तालुकदार, मोनिका पाढ़ी, नितिन सिंह, राजेश। प्रमोद फरिकार, कौशल नंदनी ठाकुर, काजल धीवर, पिंकी साहू, शिवांगी ठाकुर, हेमलता सार्वा, सोनू साहू, स्वाति साहू, देवकुमारी साहू, अशोक कुमार, गणेश यदु। संगीता मसीह, ईश्वरी निषाद, प्रीति यादव। बलराम साहू, महेंद्र पासी, विरेंद्र कुमार धीवर, नितिन नावलेकर, प्रतीक सिंह ठाकुर। फरहान अंजुम, एकता शिर्के, कृतिका रजक, दिपाली मतेलकर, कल्पना पटैल, महिमा भारद्वाज, मेघा सिंह, रिया वर्मा, निशा नेताम, अंशु श्रीवास, गुलब्शा अली। शाही रिजवान, ए. प्रिया राव, एम. रमेश, एम. वेंकट राव, ऐमेश्वर वर्मा, यासी जीबरान, योगेश राव, कंचन महानंद, दिव्या सिन्हा, अनुजा दुबे, मुकेश्वरी, चित्रा, पी. दिनकर, पूनम यादव, राधेश्याम सिंह यादव, राजेश कुमार, रेवती, रजनी, सोनिया, दुर्गा स्वामी, नीरज सेमल्टी, यशोदा साहू। पलाश कुमार यदु, सृष्टि कांसकार, सुनील आदित्य, अंजलि सोनकर, लखेश्वरी वर्मा। कोमल कुमार मरकाम, महेंद्र कुमार साहू, मालती पनौरे, मनोहर साहू, हरिहर सिंह, रामफूल टोन्डर, रोहिणी साहू, राजेश कुमार साहू, सीता साहू, उत्तरा नवरंग, दीक्षा तिवारी, दिलीप कुमार साहू, दुर्गा साहू, आशीष पटेल, द्वारिका प्रसाद। इनेंद्र कुमार, बीरू बांधे, मानस केशरवानी, बीरेंद्र, किशन महानंद, हितेश निर्मलकर, प्रिंस सिंह।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version