राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत राजेन्द्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के मध्य नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने एवं दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए प्री-नान इंटरलाकिंग एवं नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद रहेगा। रेलवे के अनुसार 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर को 22843 बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस और 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर 2026 को 22844 बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं 26 व 29 सितंबर को चर्लपल्ली चर्ल्पल्ली से चलने वाली 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी। इसी तरह 25 व 29 सितंबर और 02 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग चलेगी। बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 22843 बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 02 अक्टूबर 2026 को रद हेगी। बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 22844 वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर और 03 अक्टूबर 2026 को रद रहेगी। चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 17007 26 व 29 सितंबर 2026 को चर्लपल्ली से चलने वाली यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग के बजाय किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते होकर दरभंगा जाएगी। दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 17008 25 व 29 सितंबर तथा 02 अक्टूबर 2026 को दरभंगा से रवाना होने वाली यह गाड़ी भी परिवर्तित मार्ग किउल-मुंगेर-बरौनी होकर संचालित होगी। यात्रियों के लिए पूर्व सूचना: यात्रा योजना बना रहे बिलासपुर और बिहार रूट के यात्रियों को समय रहते विकल्प तलाशने में आसानी। तकनीकी विकास कार्य: राजेंद्र पुल-सिमरिया-बरौनी खंड पर दोहरीकरण और मुख्य लाइन कनेक्टिविटी से भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। अस्थायी रूट डायवर्जन: चर्लपल्ली-दरभंगा रूट के यात्रियों की ट्रेन रद करने के बजाय वैकल्पिक मार्ग से सेवा जारी रखी गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version