राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग News, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभागीय बैठक लेंगे। सुबह 11 बजे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे और पारस राज्य प्रगति पोर्टल की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 01 बजे विकसित भारत जी राम जी के सम्बन्ध में लेंगे प्रेस वार्ता लेंगे और फिर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कम की समीक्षा करेंगे। सुकमा। युवाओं को स्वावलंबी बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन सुकमा और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने एक सराहनीय कदम उठाया है। प्रशासन की इस जनकल्याणकारी सोच के तहत आगामी 06 अगस्त 2026 को शासकीय आई.टी.आई. कोंटा में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले के माध्यम से सुकमा और आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को सीधा रोजगार का मौका मिलेगा। प्रशासन के इस प्रयास से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकासखण्ड कोटा के लिए “इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन“ पुरुष के कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक अथवा आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल विषय अनिवार्य) उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष के युवा पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 हजार से 18,000 हजार रूपये तक का आकर्षक प्रतिमाह वेतनमान और 3,500 से 5,500 रूपये तक का पेट्रोल भत्ता दिए जाने के साथ-साथ ईपीएफ, इंसेंटिव और मेडिकल जैसी बेहतरीन सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। जिला प्रशासन ने सुकमा के सभी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस निरूशुल्क अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, निवास व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ नियत समय पर स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभागीय वेबसाइट और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर भी ऑनलाइन आवेदन एवं जानकारी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 की आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य बोर्ड परीक्षा और दूसरे बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र 5 अगस्त से 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने बताया कि यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करेंगे। इसके बाद कॉपी का अध्ययन कर 16 अगस्त से 19 अगस्त के बीच मार्क्स वेरिफिकेशन, री-इवैल्यूएशन या दोनों के लिए आवेदन कर सकेंगे। मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस 300 रुपये प्रति आंसर बुक और री-इवैल्यूएशन की फीस 100 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित की गई है। कबसे ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन केवल छात्र द्वारा चुने गए प्रश्नों का ही किया जाएगा। संशोधित अंक बढ़ने, घटने या समान रहने की स्थिति में वही अंतिम माने जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर केवल ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, क्योंकि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Trending
- घरेलू हिंसा पर सामने आकर करें विरोध, बालिकाएं भी अपराध पर न रहें चुप: रतनपुर पुलिस की अनोखी पहल – राष्ट्रवाणी
- कग मोरनिनग नेवस : मुख्यमंत्री साय लेंगे विभागीय बैठक… 50 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आज… कबसे 10वीं आंसर शीट स्कैन कॉपी के लिए आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- गुरुजी को चढ़ा ‘ज्ञान’ का नहीं, शराब का नशा! कोरबा के गांव में झूमते दिखे शिक्षक, 135 बच्चों की पढ़ाई ठप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल, अब 3 साल से ज्यादा एक ही डेस्क पर जमे अफसर-कर्मचारियों की बदलेगी कुर्सी – राष्ट्रवाणी
- महासमुंद संप्रेषण गृह से 8 किशोर फरार, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; मुख्य सचिव से मांगा जवाब – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स महंगा… 10 प्लाजा पर 5 से 10 रुपये बढ़ा रेट, जानिए कहां-कहां लागू हुईं नई दरें – राष्ट्रवाणी
- बाल श्रम के लिए बाहर भेजने की साजिश नाकाम, सजपु की बड़ी सफलता, भाठागांव बस स्टैंड से निकले 16 बच्चे दुर्ग में सकुशल बरामद – राष्ट्रवाणी
- रेल यात्रियों का सफर होगा प्रभावित, सितंबर और अक्टूबर में रद रहेगी बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस – राष्ट्रवाणी
