राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह हादसा भांसी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब साढे 4 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा

