राष्ट्रवाणी: शशिकांत डिकसेना, कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पाली थाना क्षेत्र के चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला मरीज भी सवार थी। कार सवार रायपुर से इलाज कराकर मनेन्द्रगढ़ की ओर लौट रहे थे, तभी चैतमा के पास यह हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को तुरंत कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कराने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Trending
- हरेली तिहार पर CM निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा व ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
- जीजामगांव के नवीन इति में ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार, ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- दुर्ग में बेची जा रहा थी नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, पुलिस ने 18 हजार नग की बनाई जब्ती – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में हादसा, दरवाजा खोलने के दौरान लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, महिला की मौत – राष्ट्रवाणी
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा… – राष्ट्रवाणी
- कग अककिदेनत News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल – राष्ट्रवाणी
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज ने हैप्पी स्कूल में किया स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
