जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनके अलावा अन्य कई यात्रियों को मामूली चोंटें आई हैं.

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बस फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी. लेकिन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version