राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर में 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी एस. कुमार साहू को दोषी करार देते हुए दोहरा आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान की अदालत ने आरोपी को धारा 376 और 302 के तहत अलग-अलग आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों धाराओं में 500-500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक विजयश्री बिसेन ने पैरवी की। मामला 31 मई 2022 का है। युवती का शव थनौद चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक कार में मिला था। पुलिस जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून लगे कपड़े और कार को जब्त किया गया था। मामले की जांच के दौरान एफएसएल रिपोर्ट भी अहम साक्ष्य बनी। जांच में युवती की स्लाइड में मानव शुक्राणु मिलने तथा चाकू पर मानव रक्त पाए जाने की बात सामने आई थी। आरोपी 31 मई 2022 से जेल में बंद है। कोर्ट ने उसकी अब तक की 1564 दिनों की अभिरक्षा अवधि को सजा में समायोजित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने मृतिका के माता-पिता को प्रतिकर दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कोर्ट के इस फैसले को मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
