राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई भट्ठी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। आरोपियों ने 8 लाख रुपए लेकर फर्जी तरीके से तैयार नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रार्थी को दिया था। भिलाई के सेक्टर 2 निवासी दिनेश कुमार ने भिलाई भट्ठी थाने में 9 अगस्त को मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उनहोंने बताया था कि वर्ष 2023 में उसके बेटे को वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने कुल 8,00,000 रुपए उनसे लिए गए थे। आरोपियों ने दिनेश को विश्वास दिलाने के लिए मंत्रालय से जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया था। नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी द्वारा रकम वापस मांगे जाने पर कांकेर निवासी आरोपी भारतेंदु मेश्राम लगातार 3 साल से टालमटोल करता रहा। इस पर दिनेश को अपने साथ धोखाधड़ी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने भट्‌ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर भारतेंदु मेश्राम सहित भिलाई के कोहका निवासी हनी श्रेष्ट और बालोद निवासी भोजेन्द्र कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version