रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने अपने साथ धरसींवा के कुंरा स्थित एक फार्महाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर फार्महाउस पहुंचे। वहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर युवती को पिला दी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने और उसके रिश्तेदारों पर हमला करने की धमकी दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर धरसींवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आशीष जोशी (निवासी तेलीबांधा) को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी रूपेन्द्र जोशी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरसींवा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version