राष्ट्रवाणी: CG Crime News. Image- IBC24 News File Archive सूरजपुर: CG Crime News: गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है. लेकिन इस युग में इस पावन पवित्र रिश्ते को कई गुरुओं ने बदनाम कर दिया है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आया है।
यहां एक शिक्षक ने 11वीं की छात्रा से अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक छात्रा को ब्लैकमेल करता था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Crime News: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के एक स्कूल में छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। शिक्षक पर उस पर बुरी नजर रखता था।
धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो उसने हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक छात्रा को ब्लैकमेल करता था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने इसकी शिकायत भटगांव थाने में की। फिलहाल पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

