राष्ट्रवाणी: अमित पाण्डेय, डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (लगभग 33 वर्ष) मंगलवार रात अपने इलाके में मौजूद था। इसी दौरान करीब 9 बजे किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Trending
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा

