राष्ट्रवाणी: कग करिमे नेवस : अरविन्द मिश्रा, बलौदाबाजार. शहर के दशहरा मैदान में रोड स्थित एवन डेली निड्स में सोमवार रात दो अज्ञात नकाबपोशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे पैसे लेकर चोर फरार हो गए हैं. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वारदात से पहले चोरों ने दुकान के आसपास मुआयना किया फिर अंधेरे का फायदा उठाकर धावा बोला. इस दौरान एक आरोपी बाहर नजर बनाए हुए था, वहीं दूसरा अंदर घुस गया. उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काटा और दूसरे कैमरे को घुमाकर दूसरी तरफ कर दिया. हालांकि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई. घटना की जानकारी दुकानदार अभिषेक केसरवानी जब आज सुबह दुकान खोलने आया तो शटर खुला हुआ मिला, उसे चोरी का शक हुआ. दुकानदार ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी. पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में शुरू की. फिलहाल दुकान के गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए चोरी की बात कही जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. बता दें कि इसके पहले भी जिला मुख्यालय में चोरी और उठाई गिरी की घटनाएं हुई हैं. इन प्रकरणों के आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं इससे पुलिस की रात गश्त में भी सवालिया निशान उठ रहे हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version