बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को जंगल में दफनाकर चुपके से घर लौट आया। लेकिन शव का एक हाथ बाहर दिखने से इस क्रूर कांड का खुलासा हो गया।

घटना कोरंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव की है। 1 सितंबर को हीरालाल कुजूर और उसकी पत्नी कलावती जंगल गए थे। उस दिन शाम को हीरालाल अकेला घर लौटा और परिवार को बताया कि कलावती के साथ उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर कहीं चली गई। परिवार को उसकी बातों पर शक हुआ और बेटे शेखर कुजूर ने 3 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सितंबर को हंसपुर के हुटार जंगल में ग्रामीणों को एक दफन शव का हाथ दिखाई दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर जांच शुरू हुई। अगले दिन FSL टीम और कुसमी के कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को निकाला गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि कलावती की मौत सिर पर गहरी चोट के कारण हुई थी। स्थानीय लोगों में इस घटना से गहरा आक्रोश है।

पुलिस की पूछताछ में हीरालाल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि शराब के नशे में उसका कलावती से विवाद हुआ था। गुस्से में उसने डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जब नशा उतरा और वह जंगल वापस गया तो कलावती की मौत हो चुकी थी। डर के मारे उसने शव को वहीं दफना दिया। 6 सितंबर को पुलिस ने 45 वर्षीय हीरालाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version