जवान ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने पारिवारिक रंजिश के चलते खूनी खेल खेला। आरोपी जवान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में पदस्थ है और शनिवार को मुख्यमंत्री के कोरबा दौरे के दौरान बटालियन के साथ सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था। लेकिन ड्यूटी के बीच ही वह अपनी राइफल लेकर ससुराल पहुंच गया और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के उमेंदी भांठा की है। आरोपी जवान का नाम टेकराम मिंझवार है और कोरबा जिले के बांगा बटालियन की सुरक्षा में तैनात था। आज सुबह ड्यूटी से सीधे ससुराल उमेंदी भांठा पहुंचा और अपनी राइफल से चाचा ससुर व उनकी बेटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद ससुराल के अन्य लोग इधर उधर भागने लगे।

गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस भी सनसनीखेज वारदात की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची और राइफल लेकर भाग रहे आरोपी सीएएफ जवान को पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी जवान का कुछ सालों पहले ही पत्नी से तलाक हुआ था। इसके बाद से आरोपी के परिवार और महिला के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। जवान तलाक की बात को लेकर काफी परेशान था। इसी वजह से उसने अपनी राइफल से ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी।

गोली की आवाज से पूरे इलाके में दहशत और चीख-पुकार मच गई थी। वहीं, गोलीबारी में चाचा ससुर और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से गांव में ग्रामीणों की बीच आक्रोश है। गांव में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जिले के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आरोपी जवान को भागते हुये नेवसा नर्सरी के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने परिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया है। दोनों शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version