भिलाई। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को उसके घरेलू मैदान (एसडीएनआरडब्ल्यू) पर 242 रनों से हराया। इस जीत में भिलाई (छत्तीसगढ़) के युवा गेंदबाज देव आदित्य सिंह का प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ। देव आदित्य सिंह ने मैच में कुल छह विकेट लिए। पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

दूसरी पारी में देव आदित्य ने 14 ओवरों में केवल 32 रन देकर चार विकेट लिए, जिसमें छह मेडन शामिल थे, जो उनकी सटीक लाइन, लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी का प्रमाण है। कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को उसके घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं था, लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों ने टीम वर्क और उत्साह से यह उपलब्धि हासिल की।

​​देव आदित्य की गेंदबाजी ने मैच का रुख छत्तीसगढ़ की ओर मोड़ दिया। भिलाई के रहने वाले और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे देव आदित्य सिंह ने साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर कड़ी मेहनत से सफलता ज़रूर मिलती है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट का भविष्य अब और भी उज्जवल नज़र आ रहा है। देव जैसे युवा खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रदर्शन आने वाले दिनों में राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version