बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां 70 साल के बुजुर्ग और 30 साल की युवती ने लव मैरिज की है. पूरा मोहल्ला इस शादी का साक्षी बना. विधि विधान से साथ दोनों ने सात फेरे लिए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया

पूरा मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है. 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल वहीं मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आया. युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया. प्यार परवान चढ़ा. दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला लिया. फिर दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की. मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए.

खास बात ये भी है कि दोनों के इस प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना. बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी. इस अजब गजब शादी की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version