जांजगीर चांपा. जिले में पत्नी ने पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 7 सितंबर की रात 9 बजे की है. पुलिस के मुताबिक, शराबी के नशे में पति चरित्र शंका कर रोज झगड़ा करता था, जिससे परेशान होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला चाम्पा का है. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया जब्त किया गया है.

प्रार्थी संजय थवाईत ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को शाम करीबन 6:7 बजे उसका जीजा सोमराज बडादक शराब पीकर घर आया और उसकी बहन से चरित्र शंका की बात को लेकर गाली- गलौज कर मारपीट करने लगा. प्रार्थी ने झगड़ा शांत कराया. रात्रि करीब 9 बजे उसकी बहन दुर्गा बडाईक घर जाकर बताया कि पति फिर से मारपीट कर रहा है, जिससे परेशान होकर वह अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी.

घटना की सूचना मिलने पर प्रार्थी ने घर जाकर देखा तो उसका जीजा कमरा अंदर बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत होना बताया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपिया दुर्गा बडाईक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी चाम्पा यदुमनी सिदार को दी गई. इस पर तत्काल महिला आरोपिया की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए. पुलिस टीम ने महिला आरोपिया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर महिला ने बताया कि उसका पति सोमराज बड़ाईक चरित्र शंका को लेकर शराब पीकर रोज मारपीट करता था. इससे परेशान होकर महिला ने अपने दोनों हाथों एवं तकिया से अपने पति सोमराज की गला दबाकर हत्या कर दी. है महिला के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version