राष्ट्रवाणी: तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम /image: IBC24 File कोरबा। MLA Tuleshwar Hira Singh Markam’s Mobile Hacked in Korba: साइबर ठगी के मामलों से बचने के लिए पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह देती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

कोरबा में साइबर ठगों (Chhattisgarh Cyber Fraud) ने विधायक को भी नहीं छोड़ा। शातिर ठगों ने कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिलहाल मोबाइल हैक होने के मामले की सूचना पुलिस साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

MLA Tuleshwar Hira Singh Markam’s Mobile Hacked मामले की जानकारी मिलते ही विधायक मरकाम ने अपने शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाला कोई मैसेज आए तो किसी भी तरह के झांसे में न आएं और बिना पुष्टि के कोई रकम ट्रांसफर न करें।

विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह का कोई मैसेज मिलने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर पहले पूरी तरह तस्दीक करें। लेकिन अब सोचने वाली बात है कि अब आम आदमी के साथ साथ अब विधायक के मोबाइल हैक होने लगे है। कोरबा: MLA तुलेश्वर हीरा सिंह का मोबाइल हैक — IBC24 News (@IBC24News) September 23, 2026 उत्तर: विधायक के मुताबिक, पार्सल से जुड़े एक फोन कॉल के बाद उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया।

उत्तर: विधायक के व्हाट्सऐप नंबर से परिचितों और अन्य लोगों को 76 हजार रुपये भेजने के मैसेज किए गए। उत्तर: विधायक ने मोबाइल हैक होने की जानकारी पाली थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उत्तर: उन्होंने अपने नाम से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करने और रकम भेजने से पहले सीधे फोन कर पुष्टि करने की अपील की।

उत्तर: अनजान कॉल, लिंक या फाइल पर भरोसा न करें और पैसे भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर पुष्टि करें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version