राष्ट्रवाणी: वनप्लस जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 16 लॉन्च करेगा, जिसमें 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले जैसे बड़े …और पढ़ें वनप्लस का 9000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
वनप्लस जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी वनप्लस 16 के नाम से पेश करने वाली है। इस अपकमिंग डिवाइस के एक के बाद एक फीचर्स सामने आ रहे हैं। कंपनी ने डिवाइस के डिस्प्ले और चिपसेट के बाद अब इसके कैमरा और इमेजिंग फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन को चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक, वनप्लस 16 में कैमरा के साथ-साथ बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। चलिए पहले इसके कैमरा फीचर्स जान लेते हैं… कैमरा की बात करें तो वनप्लस 16 में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
फोन में 1/1.4 इंच का बड़ा सेंसर और f/1.6 अपर्चर देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है जो 3x ऑप्टिकल जूम और 6x लॉसलेस जूम सपोर्ट कर सकता है। फोन में तीसरा 50MP सेंसर अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है, जिसमें 116 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिल सकता है।
सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट भी मिलेगा। ये पुराने वाले वनप्लस 15 के ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप से बड़ा अपग्रेड है। इसके अलावा कंपनी फोन में तीन नए इमेजिंग मोड भी दे सकती है।
Master Mode फिल्म जैसा लुक देने के लिए और इसमें नेचुरल लाइट रेंडरिंग पर फोकस रहेगा। वहीं High-Pixel Mode ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी वाली फोटो के लिए और 65:24 Widescreen Mode भी मिल सकता है, जो बेहद वाइड आस्पेक्ट रेशियो के साथ फोटो को सिनेमैटिक लुक देगा। इस बार परफॉर्मेंस के लिए वनप्लस 16 में स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है।
फोन को AnTuTu पर 5,384,433 पॉइंट्स का स्कोर मिला है। टेस्टिंग कॉन्फिगरेशन में डिवाइस 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ स्पॉट हुआ है। डिवाइस में Android 17 बेस्ड ColorOS 17 मिलेगी।
इसके अलावा फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की भी बात कही गई है। इसके अलावा इस नए वनप्लस 16 में 9000 mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। चीन की 3C सर्टिफिकेशन से डिवाइस को 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्पॉट किया गया है।
साथ ही इस फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
