राष्ट्रवाणी: Bharti Airtel ने मंगलवार को अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान्स के लिए नए बेनिफिट्स का एलान किया है। आइए जानते हैं इन नए बेनिफिट्स के बारे में। Airtel ने फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में जोड़े नए बेनिफिट्स।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Bharti Airtel ने मंगलवार को भारत में अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान्स के साथ शामिल नए बेनिफिट्स का एलान किया। इस टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने 999 रुपये और उससे ऊपर की कीमत वाले पोस्टपेड प्लान्स में एप्पल का iCloud+, एप्पल TV और एप्पल Arcade जोड़ दिया है।

Airtel ने कहा कि ये अपडेटेड प्लान्स फैमिली के लिए कनेक्टिविटी को डिजिटल एंटरटेनमेंट और दूसरी सर्विसेज के साथ कंबाइन करते हैं। ये एक ही ऑफरिंग के तहत क्लाउड स्टोरेज, एप्पल की स्ट्रीमिंग सर्विस का एक्सेस और गेम्स का एक पूरा कैटलॉग ऑफर करते हैं। Airtel के मुताबिक, 999 रुपये और उससे ऊपर के प्लान्स वाले पोस्टपेड ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के एप्पल की iCloud+ सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं।

इसमें iCloud स्टोरेज के साथ-साथ एप्पल TV और एप्पल Arcade का एक्सेस शामिल है। फिलहाल, इस टेलीकॉम ऑपरेटर के पोर्टफोलियो में ऐसे चार प्लान्स मौजूद हैं। सबसे सस्ता प्लान 999 रुपये का है, जिसमें अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और Airtel की Fastlane टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अनलिमिटेड डेटा बंडल किया गया है।

दूसरे बेनिफिट्स में अमेजन Prime, गूगल One, JioHotstar और Adobe Express Premium का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस शामिल है। ये सिंगल प्लान पर 3 सिम कार्ड्स तक को सपोर्ट करता है। 1,199 रुपये और 1,399 रुपये की कीमत वाले ऊंचे प्लान्स Netflix बेनिफिट्स के साथ सिंगल कनेक्शन पर 4 सिम कार्ड्स तक ऑफर करते हैं।

सबसे महंगा प्लान 1,749 रुपये का है और ये एक ही कनेक्शन से 5 सिम कार्ड्स तक जोड़ने की इजाजत देता है। Bharti Airtel के डायरेक्टर ऑफ मार्केट ऑपरेशन्स, अमित त्रिपाठी ने एक बयान में कहा, ‘हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में एप्पल के iCloud+, एप्पल TV और एप्पल Arcade को जोड़ने के साथ हम इस पेशकश को एक कदम और आगे ले जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों को और भी ज्यादा वैल्यू मिलेगी और Airtel का एक्सपीरियंस ज्यादा फायदेमंद बनेगा।’ पुराने और नए ग्राहक Airtel एप के जरिए या किसी Airtel स्टोर पर जाकर एलिजिबल प्लान्स में अपग्रेड कर सकते हैं।

ये घोषणा एप्पल द्वारा चुनिंदा देशों में अपने iCloud+ सब्सक्रिप्शन में शामिल बेनिफिट्स का दायरा बढ़ाने के तुरंत बाद आई है। लेटेस्ट अपडेट के साथ, भारत में iCloud+ सब्सक्रिप्शन में अब बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के एप्पल TV और एप्पल Arcade शामिल हैं। ये अपडेटेड सब्सक्रिप्शन क्लाउड स्टोरेज के साथ एप्पल की स्ट्रीमिंग और गेमिंग सर्विसेज का एक्सेस ऑफर करेगा।

कंपनी ने चुनिंदा क्षेत्रों में एप्पल Music Select भी जोड़ा है। भारत में, 50GB क्लाउड स्टोरेज वाले बेसिक प्लान के लिए iCloud+ प्लान्स 75 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version