राष्ट्रवाणी: वीवो जल्द ही भारत में Vivo S2 FE 5G फोन लॉन्च कर सकता है, जिसमें 10,000mAh की दमदार बैटरी और …और पढ़ें 10,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

वीवो ने कुछ वक्त पहले अपनी S-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च किया था। अब इस स्मार्टफोन लाइनअप में एक और नया मॉडल लॉन्च हो सकता है। कंपनी के अपकमिंग डिवाइस को Vivo S2 FE के नाम से पेश कर सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नया 5G फोन भारत में Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Vivo ने अभी तक स्मार्टफोन की लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। चलिए जानते हैं कि इस फोन में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है… स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo S2 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

साथ ही स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट मिल सकता है।

इसके साथ ही इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। मल्टीटास्किंग और डेली यूज में फोन बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की सबसे खास बात इसकी बैटरी हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S2 FE को भारत में 6 अक्टूबर को Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस लॉन्च के बाद Vivo की वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। कीमत को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि Vivo S2 FE की कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है।

हालांकि, इसकी एक्चुअल कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी तो लॉन्च के वक्त ही सामने आएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version