राष्ट्रवाणी: मिर्जापुर द मूवी के चहेते मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि लोग अक्सर उन्हें इस किरदार के बाद …और पढ़ें दिव्येंदु शर्मा को मोहम्मद रफी के गाने भेजते थे फैंस/ फोटो-इंस्टाग्राम दिव्येंदु शर्मा को लोगों ने सीरीज में मरने के बाद भेजे सैड सॉन्ग मिर्जापुर द मूवी के मुन्ना भैया ने शेयर किया मजेदार किस्सा ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 319 करोड़ कमाए एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

जब दर्शकों को कुछ पसंद आ जाता है, तो वह उसे सिर-आंखों पर बिठा लेते हैं। कुछ ऐसा ही किरदार था मिर्जापुर के मुन्ना भैया का, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। सीरीज में प्यार पाने वाले दिव्येंदु शर्मा जब मिर्जापुर-द मूवी (Mirzapur The Movie) के साथ बड़े परदे पर उसी किरदार में लौटे तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

अब हाल ही में एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए मुन्ना भैया ने बताया कि जब उन्होंने क्राइम थ्रिलर सीरीज में काम किया था, तो लोगों ने उन्हें मोहम्मद रफी और कुमार सानू के गाने खूब भेजे। दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) ने अपने उन दिनों को याद किया जब मिर्जापुर सीरीज के तीसरे सीजन में उन्हें मार दिया गया था और लोग मेकर्स से एक्टर को वापिस लाने की डिमांड कर रहे थे।

एक्टर ने बताया, “जब लोगों ने तीसरे सीजन में देखा कि मुन्ना अब नहीं आने वाला है, उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है, तो वह भावुक हो गए थे। मुझे भावुक रील इंस्टाग्राम पर भेजकर कहते थे कि लौट आओ मुन्ना भैया।” मुन्ना भैया से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर ने आगे कहा, “कई रील पर तो मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) साहब और कुमार सानू(Kumar Sanu) के इमोशनल गाने लगे होते थे।

एक दो रील्स को देखकर तो मैं भी भावुक हो गया कि मुन्ना वापस आ जाओ।हम कलाकार इसी प्यार के लिए काम करते है।” दिव्येंदु शर्मा ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि भले ही वह अब कमर्शियल फिल्में ज्यादा कर रहे हों, लेकिन आज भी उनका फेवरेट आर्ट और इंडिपेंडेंट सिनेमा है। मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो इस फिल्म में सिर्फ मुन्ना भैया का किरदार ही वापिस नहीं लौटा था, बल्कि कई और नए सितारे जैसे रवि किशन, मोहित मलिक और जितेंद्र कुमार की फिल्म में एंट्री हुई थी।

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई की बात करें तो वर्ल्डवाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस दोनों ही जगह ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां इस फिल्म ने 219.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 319.79 करोड़ तक की हुई है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 58.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version