राष्ट्रवाणी: विशाल भारद्वाज ने ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में इंटीमेट सीन शूट करने का अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे पहले ऐसे दृश्यों को फिल्माना बेहद असहज होता था। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने लस्ट स्टोरी 3 (Lust Stories 3) में एक कहानी डायरेक्ट की है। इसमें आपको अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Sidharth) लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इंटीमेट सीन को शूट करने में आने वाली दिक्कत और अजीब स्थिति को लेकर बात की।

एक किस्सा याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनके लिए वो स्थिति बेहद असहज कर देने वाली थी जब एक अभिनेत्री ने उनसे पूछा कि क्या हम इसके लिए जीभ का इस्तेमाल करने वाले हैं? फिल्म निर्माता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने यह सवाल अपने मेल एक्टर से भी पूछा जिससे स्थिति और भी अनकंफर्टेबल हो गई।

विशाल भारद्वाज ने यह अनुभव फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में अपने एक हिस्से पर चर्चा करते हुए कंपेयर किया। फिल्म निर्माता ने बताया कि अब चूंकि सेट पर इंटिमेट डायरेक्टर होते हैं तो फिल्म सेट पर ऐसे सीन्स को फिल्माना आसान हो गया है। विशाल ने बताया कि उस समय इंटीमेसी डायरेक्टर नहीं हुआ करते थे तब ऐसे सीन्स एक्टर्स को डायरेक्टली डिस्कस करने होते थे जोकि बहुत अजीब था।

उन्होंने वैरायटी इंडिया को बताया, ‘मुझे याद है अभिनेत्रियां मेरे पास आकर पूछती थीं, ‘सर, क्या हम इसमें जीभ का इस्तेमाल करने वाले हैं? क्या आप पुरुष अभिनेता से पूछ सकते हैं?’ मतलब, यह बहुत अजीब था। मैंने अभिनेता से उनका सवाल पूछा था।

सोचिए, यह कितना अजीब होता होगा?’ विशाल भारद्वाज ने कहा कि अब इंटिमेसी डायरेक्टर की मौजूदगी से इस तरह की असुविधा काफी हद तक कम हो गई है। उन्होंने समझाया कि इंटिमेसी डायरेक्टर सेट पर माहौल को सहज बना देते हैं और फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को इंटीमेट सीन्स को अधिक आसानी से फिल्माने में मदद करते हैं।

हालांकि विशाल को लस्ट स्टोरीज 3 शूट करते समय एक और सुविधा थी कि आदिति राव और सिद्धार्थ रियल लाइफ पति-पत्नी हैं तो उनकी आधी मुश्किल वैसे ही कम हो गई। लस्ट स्टोरीज़ 3 नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। यह फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित चार कहानियों को एक साथ लाती है।

इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अली फजल और राधिका मदान भी हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version