राष्ट्रवाणी: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (R Mukerji) की मां कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukerji) का मंगलवार दोपहर 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनके अंतिम संस्कार में रानी के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होने के लिए पहुंचे। इनमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), करण जौहर (Karan Johar), डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), फरहान अख्तर और जयदीप अहलावत आदि शामिल हैं। शाह रुख खान और गौरी खान भी भारी सुरक्षा के बीच साथ पहुंचे।
करण के अलावा, अनिल कपूर को भी कृष्णा के अंतिम संस्कार में शामिल होते देखा गया। शाह रुख खान को रानी मुखर्जी का करीबी दोस्त माना जाता है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।
A post shared by Viral Bhay (@viralbhay) इससे पहले परिवार ने एक बयान जारी कर कृष्णा के निधन की पुष्टि की थी। उन्होंने मीडिया से निजता बनाए रखने का अनुरोध भी किया। बयान में कहा गया,’भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि रानी मुखर्जी की माता कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में आज दोपहर निधन हो गया।
परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए हार्दिक आभारी है और इस अपार दुःख की घड़ी में निजता बनाए रखने का विनम्र अनुरोध करता है।’ A post shared by Manav Mangl (@manav.mangl) कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर थीं, जिन्हें 1982 में आई फिल्म ‘तीसरी आंख’ के गीत ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ को अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है।
उनका विवाह फिल्म निर्माता राम मुखर्जी से हुआ था। राम मुखर्जी मुंबई स्थित फिल्मलय स्टूडियो के संस्थापकों में से एक थे। राम मुखर्जी अपनी फिल्मों ‘हम हिंदुस्तानी’ (1960) और ‘लीडर’ (1964) के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं।
इसमें दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला ने अभिनय किया था।
