राष्ट्रवाणी: आज के समय में Netflix, Prime Video और Disney+ जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते सब्सक्रिप्शन खर्च के बीच अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए फिल्में और TV शो देखना चाहते हैं तो आपके Smart TV में ही कई ऑप्शन मौजूद हो सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर सर्विसेज विज्ञापनों के बदले फ्री कंटेंट देती हैं. आपको बता दें कि सबसे पहले अपने Smart TV में मौजूद फ्री चैनल्स को चेक करें. सैमसंग TV प्लस, LG Channels, Roku Channel और गूगल TV जैसे प्लेटफॉर्म कई फ्री चैनल उपलब्ध कराते हैं. इनमें न्यूज, फिल्में, रियलिटी शो, स्पोर्ट्स और मनोरंजन से जुड़े चैनल मिल सकते हैं. भारत में सैमसंग TV प्लस भी चुनिंदा सैमसंग Smart TV मॉडल्स पर बिना सब्सक्रिप्शन के ऐड बेस्ड कंटेंट उपलब्ध कराता है. अमेजन ने पुराने Freevee प्लेटफॉर्म के फ्री कंटेंट को Prime Video में शामिल कर दिया है. इसलिए अगर आपके Smart TV में Prime Video ऐप है तो उसमें Free सेक्शन जरूर चेक करें. ध्यान रखें कि Prime Video पर पेड और फ्री कंटेंट साथ-साथ दिख सकता है, इसलिए कंटेंट की कीमत जरूर चेक करें. अगर आपको पुराने जमाने की तरह चैनल बदलकर TV देखने का एक्सपीरिएंस पसंद है तो Pluto TV काम आ सकता है. इसमें कई 24×7 लाइव चैनल के साथ ऑन-डिमांड फिल्में और शो भी मिलते हैं. अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से चैनल खोजे जा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Tubi एक फेमश फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जहां फिल्मों और TV शो की बड़ी लाइब्रेरी मिलती है. इसमें ऑन-डिमांड कंटेंट के साथ Live TV भी उपलब्ध है. इसके लिए अलग से पेड सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होती. हालांकि, फ्री कंटेंट के बदले बीच-बीच में विज्ञापन दिखाए जाते हैं. YouTube सिर्फ छोटे वीडियो देखने के लिए नहीं है. इसके Free Movies सेक्शन में विज्ञापनों के साथ कई फिल्में और TV शो मुफ्त में उपलब्ध होते हैं. इसके अलावा कुछ ऑफिशियल स्टूडियो चैनलों और पब्लिक-डोमेन कंटेंट पर भी पुरानी फिल्में और शो मिल सकते हैं. अगर आपके पास ऐसी लाइब्रेरी का कार्ड है जो Hoopla या Kanopy को सपोर्ट करती है तो आप इनके जरिए मुफ्त में फिल्में और शो देख सकते हैं. खास बात यह है कि इन सर्विसेज में आमतौर पर विज्ञापन नहीं होते हैं क्योंकि कंटेंट का खर्च संबंधित लाइब्रेरी वहन करती है. Face ID और एंड्रॉयड के फेस अनलॉक में क्या होता है अंतर?

जानें कौन ज्यादा बेहतर स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, एआई अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं. इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version