राष्ट्रवाणी: अमेजन की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल अमेजन Great Indian Festival सेल 2026 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। …और पढ़ें अमेजन Great Indian Festival सेल अगले महीने शुरू होगी। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
अमेजन Great Freedom सेल 2026 आने वाले 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। ये अपकमिंग सेल फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल 2026 को टक्कर देगी। सेल के दौरान दोनों ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन्स, पीसी, लैपटॉप, टीडब्ल्यूएस (TWS), वॉशिंग मशीन, स्मार्ट होम अप्लायंसेज, रेफ्रिजरेटर और स्मार्टवॉच जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को काफी कम कीमतों पर पेश किए जाने की उम्मीद है।
अब अमेजन ने Great Indian Festival सेल के दौरान डिस्काउंट कीमत पर मिलने वाले हैंडसेट्स को टीज करना शुरू कर दिया है, जिनमें आईफोन 16, सैमसंग Galaxy S25 अल्ट्रा, वनप्लस 15R, iQOO 15R, वनप्लस 13s, Vivo X300 FE, Xiaomi 17, Oppo Reno 16 और बाकी शामिल हैं। वहीं, प्रीमियम कैटेगरी में जिन हैंडसेट्स को डिस्काउंट के साथ पेश किया जाएगा उनमें वनप्लस Nord CE 6, सैमसंग Galaxy A56, iQOO Z11, वनप्लस Nord 6, Oppo Reno 15, Redmi Turbo 5, Tecno Camon 50 अल्ट्रा, Oppo Reno 16c, Vivo S2 और Redmi Note 15 प्रो+ शामिल हैं।
दूसरी ओर, वनप्लस Nord CE 6 Lite, सैमसंग Galaxy M47, iQOO Z11xa, Redmi Note 17, वनप्लस N6, Realme Narzo 100x 5G, सैमसंग Galaxy A17, Redmi Note 15, iQOO Z11x और Oppo A6x 5G जैसे मिड-रेंज फोन्स अमेजन Great Indian Festival सेल 2026 के दौरान काफी कम कीमतों पर लिस्ट किए जाएंगे। बजट हैंडसेट की तलाश करने वाले बायर्स के लिए अमेजन Great Indian Festival सेल 2026 में सैमसंग Galaxy M17e, वनप्लस N6x, Redmi 15C, iQOO Z11 Lite और सैमसंग Galaxy M17 5G रियायती कीमतों पर मिलेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 16 को 70,000 रुपये से कम की रियायती कीमत पर पेश किए जाने की उम्मीद है। ये लगभग 20,000 रुपये की प्राइस कट होगी, क्योंकि आईफोन 16 फिलहाल 89,999 रुपये में बिकता है। वहीं, सैमसंग Galaxy S25 अल्ट्रा को 85,000 रुपये से कम की इफेक्टिव कीमत पर पेश किया जा सकता है।
हालांकि, इन आंकड़ों में कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हो सकते हैं। अमेजन पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि वह SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट देगा।
