राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,जशपुरनगरः शहर के मधुबनटोली के रहवासी ठेकेदार अभय सोनी के कार्यालय में मंगलवार को जीएसटी की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने अभय कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े खरीदी,वर्क आर्डर व टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला। कार्रवाई के दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी के आफिस और घर को सील कर दिया गया था।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई का विवरण प्राप्त नहीं हो सका है। सूूत्रों के अनुसार जीएसटी की टीम दोपहर को ठेकेदार अभय सोनी के कार्यालय में दबिश देने पहुंची और शाम तक दस्तावेजों को खंगालती रही। जीएसटी टीम की इस कार्रवाई से शहर सहित जिले के ठेकेदार और व्यवसायी सशंकीत नजर आ रहे हैं।

जीएसटी की टीम इससे पहले भी शहर में इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है। दावा किया जा रहा है कि टैक्स में गड़बड़ी की पुख्ता सूचना व जानकारी एकत्र करने के बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version