राष्ट्रवाणी: शाह रुख खान 21 सितंबर, 2026 को अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah rukh Khan) 21 सितंबर, 2026 को मुंबई के लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचे।

‘किंग’ (King) अभिनेता अपने परिवार के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया और फैंस के साथ कुछ-कुछ बातचीत भी की। शाह रुख खान सोमवार शाम को मुंबई में चल रहे गणेश चतुर्थी उत्सव के बीच अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा पंडाल के दर्शन के लिए पहुंचे। मुंबई के इस प्रतिष्ठित गणपति पंडाल में प्रवेश और बाहर निकलते समय तीनों के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था थी।

इस दौरान शाह रुख ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। वहीं सुहाना हरे रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गौरी ने पीले रंग का आउटफिट पहना हुआ था।

A post shared by SnehZala (@sneyhzala) सुरक्षा के भारी दबाव के बावजूद, शाह रुख पंडाल में चलते हुए काफी खुश नजर आए। लालबागचा राजा की ओर प्रार्थना करने के लिए जाते समय वो श्रद्धालुओं को देखकर मुस्कुराए और हाथ भी हिलाया। वहीं एक अन्य वीडियो में अभिनेता को अपनी कार में बैठने से पहले उसके आसपास जमा हुए फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन करते और फ्लाइंग किस देते हुए दिखाया गया है।

A post shared by Bollywood Paparazzi (@bollywoodpaparazzii) शाहरुख को भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए देखा गया, साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि गौरी और सुहाना सुरक्षित रूप से उनके साथ रहें। एक्टर ने वहां जाकर गणेश जी की आरती भी की। पृथ्वीराज सुकुमारन, मौनी रॉय, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, एकता कपूर और अन्य हस्तियां इस साल बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबाग पहुंची हैं।

उन्हें पिछले सप्ताह की शुरुआत में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में भी देखा गया था, जहां आरती करते हुए उनके वीडियो वायरल हो गए थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version