राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा का कलश वंदन अभियान आज से शुरू होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री भाजपा के 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों को संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के लिए आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान के तहत वाराणसी से लाई पवित्र माटी और जलयुक्त कलश का वितरण करेंगे. रायपुर. उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव आज दोपहर 1 बजे संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान वे खेल विभाग के पिछले ढाई वर्षों की उपलब्धियों और विभाग की प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे. रायपुर. छत्तीसगढ़ नर्सिंग एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग विद्यार्थी आज दोपहर 12 बजे रायपुर के राजीव चौक में शांतिपूर्ण धरना देंगे. छात्र समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने, लंबित नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द पूरी करने, शैक्षणिक सत्र को नियमित और समयबद्ध बनाने तथा प्रशासनिक देरी समाप्त कर छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग करेंगे. प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा. रायपुर. बीजेपी के सहयोग केंद्र का आज दूसरा दिन है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे. वहीं, कल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे. रायपुर. स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक कर्मचारी संघ आज से प्रदेशव्यापी दो दिवसीय आंदोलन शुरू करेगा. स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षक और कर्मचारी राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगे. नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, सेवा सुरक्षा और शासकीय सुविधाओं सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर यह धरना आयोजित किया जा रहा है. रायपुर. शहीदे आजम इमाम हुसैन की शहादत की याद में चालीसवें का जुलूस मोहम्मद बाकर इमाम बारगाह पंडरी से मंगलवार को निकाला जाएगा. यह जानकारी अंजुमन के सदर यावर अली एवं महासचिव डॉ. मोहसीन अली सोहेल ने देते हुए बताया कि इमाम हुसैन की याद में अंजुमने अलमदारे हुसैनी ईरानी जमात रायपुर द्वारा 4 अगस्त को जुलूस निकाला जाएगा, जो पंडरी बस स्टैण्ड, खालसा स्कूल, शास्त्री चौक, बंजारी बाबा चौक, नलघर चौक होते हुए बैरन बाजार स्थित बारगाह अलविया पहुंचेगा. जहां ईरानी जमात के बच्चे, युवा और बुजुर्ग अंजुमन द्वारा मातमदारी और नौहाख्वानी पेश की जाएगी, जिसमें शायर अहलेबैत जरहूम हाजी सुलेमान इली ईरानी, अली सज्जाद रुस्वा, फरमान अली, डॉ. हाजी मोहसीन अली सोहेल और युवा शायर सरफराज अली फराज के नौहा, मरसिया कलाम पेश किए जाएंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version