राष्ट्रवाणी: CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 26 सितंबर को प्रदेशभर में स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे. जलभराव, नदी-नालों का बढ़ता जलस्तर और आवागमन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है. मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है. रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आज सुबह 11:30 बजे दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान झीरम मामले में NIA कोर्ट के फैसले की जानकारी राहुल गांधी को दी जाएगी. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे. इसके अलावा झीरम घटना में शहीद नेताओं के परिजन और घायल नेता भी बैठक में शामिल होंगे. रायपुर. आकाशवाणी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘बातों-बातों में’ इस बार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राम मंदिर- सभ्यतागत् चेतना का पुनर्जागरण पर केंद्रित रहेगा. इसका कार्यक्रम का प्रसारण आज छब्बीस सितंबर को आकाशवाणी केन्द्र रायपुर द्वारा एफ.एम. और प्राईमरी चैनल पर सुबह नौ बजे से किया जाएगा. इसे छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र रिले करेंगे. रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे से राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. मंत्रालय (महानदी भवन) के कैबिनेट हॉल में होने वाली इस बैठक में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किया जा सकता है. वहीं, प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा नीति में संशोधन प्रस्ताव को भी मंजूरी दिए जाने की संभावना है. प्रदेश में चालू खरीफ सीजन में लगातार बारिश और फसलों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी. वहीं, बैठक में प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भी समीक्षा हो सकती है. इसके अलावा किसानों, कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. गरियाबंद. फिंगेश्वर में लगातार हो रही बारिश के चलते सरगी नाला उफान पर है. बीते 24 घंटे से जारी बारिश के कारण फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है. रपटेनुमा पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके चलते प्रशासन किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट है. मार्ग अवरुद्ध होने से भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version