राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां सल्हाईटोला स्टेशन और गुदुम स्टेशन के बीच एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छिंदगांव निवासी अनुक राम यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर से खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनका सिर धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन को आता देख बुजुर्ग पटरी पर लेट गए। हालांकि उन्होंने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी

