राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय महिला शिक्षिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सलका निवासी के रूप में हुई है। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि रात के समय उसने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षिका के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version