राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव के आधार पर लिखित भर्ती परीक्षा के आयोजन के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। जारी सूचना के मुताबिक, सहायक शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो भर्ती परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। परीक्षा शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती परीक्षा से संबंधित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भर्ती परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और कगेसब की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version